बुधवार, 13 सितंबर 2017

एक दिवसीय प्रदर्शनी में दिखी छात्राओं की प्रतिभा

एक दिवसीय प्रदर्शनी में दिखी छात्राओं की प्रतिभा
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में सम्पन्न हुई एक दिवसीय प्रदर्शनी
मूमल नेटवर्क, अजमेर। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में आज चित्रकला विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 45 छात्राओं की एक सौ से अधिक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में कला छात्राओं की पिछले दो महीने की मेहनत से तैयार कृतियां सभी लागों को आकर्षित कर रही थी।
इसका शुभारम्भ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. चेतन प्रकाश, वरिष्ठ कलाकार सचिन सांखलकर तथा हॉलैण्ड के आर्टिस्ट कृष्णा ने किया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ कलाकार व गणमान्य अतिथी भी उपस्थित थे।
प्रदर्शित कृतियों में छात्राओं द्वारा भारत व विश्व के कई महान चित्रकारों के चित्रों की प्रतिकृतियां लगाई गई थीं तो कई चित्रों में छात्राओं की सोच व कल्पना शक्ति  का सुन्दर  व आकर्षक तालमेल नजर आ रहा था।
प्रदर्शनी अवलोकन के लिए आए अतिथियों का स्वागत संयाजक डॉ. अमित राजवंशी, विभागाध्यक्ष डॉ. ममता रोकना व डॉ. अर्चना ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: