शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

नेशनल आर्ट एग्जीबिशन में प्रविष्टियां आमन्त्रित

नेशनल आर्ट एग्जीबिशन में प्रविष्टियां आमन्त्रित
प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप की प्लेटिनम जुबली अवसर पर आयोजन
श्रेष्ठ कृतियों को नकद पुरस्कार
मूमल नेूटवर्क, गुलबर्गा (कर्नाटक)। प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर इण्डियन रॉयल अकंडमी ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर द्वारा नेशनल आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है।
भारत के सभी आर्टिस्टों की कृतियों को इस प्रदर्शनी के लिए आमन्त्रित किया गया है। चुनी गई श्रेष्ठ 6 कृतियों को 5-5 हजार रुपए के नकद पुरस्कार से प्रथम पुरस्कार के रूप में नवाजा जाएगा। द्वितीय पुरस्कार के रूपमें 6 कृतियों को मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
कमसे कम एक गुणा एक तथा अधिकतम तीन गुणा तीन फीट की कृतियां स्वीकार की जाएंगी। प्रविष्टि भेजने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर है।

कोई टिप्पणी नहीं: