गुरुवार, 5 अक्तूबर 2017

रंग लहर का तीसरा पार्ट कल से


रंग लहर का तीसरा पार्ट कल से   
अजमेर के रंग लहर के तीसरे भाग में रंग भरने तैयारियां परवान पर
मूमल नेटवर्क, जयपुर। अजमेर को खूबसूरती प्रदान करने और कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से रंग लहर कार्यक्रम की तीसरा भाग कल 7 सितम्बर को आरम्भ होगा। प्रशासन के साथ कला विद्यार्थी व वरिष्ठ कलाकार बहुत ही उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जब कुछ कर गुजरने की तमन्ना मन में होती है तो बाधाएं भी फूल बन जाती हैं। अजमेर के कलाकारों ने भी जब अपने शहर के सुन्दर रूप की कल्पना की तो कई हाथ आगे बढे और कलाकारों के स्वपन ने उनकी मेहनत का साथ पाकर वास्तविकता का आकार लिया।

सितम्बर के शुरू होते ही स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर को खूबसूरती प्रदान करने और कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से रंग लहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर के नामचीन कलाकार वह कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें लोक कला संस्थान के प्रमुख संजय सेठी व उनके साथी चित्रकारों ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत के साथ रंगों की लहर ऐसी चली कि लहर भाग दो का भी आयोजन करना पड़ा और अब लहर भाग तीन कल 7 सितम्बर को होने जा रहा है जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। रंग लहर भाग - 3 में नगर निगम अजमेर के पटेल स्टेडियम की बाहरी दीवार  प्रात: सात बजे से चित्रित करना आरम्भ किया जाएगा। कलाकारों की हौसना अफजाई व अपने शहर को सुन्दर चित्रण से सजता हुआ देखने के लिए लोक कला संस्थान ने शहरवासियों को आमन्त्रित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: