गुरुवार, 30 नवंबर 2017

59 वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 5 फरवरी 2018 से

59 वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 5 फरवरी 2018 से
राजस्थान के पांच कलाकारों सहित देश भर के 172 कलाकारों की कृतियों का चयन
मूमल नेटवर्क, नई दिल्ली। ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित 59वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन 5 फरवरी 2018 से किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 18 फरवरी तक चलेगी।
प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए देश भर के 1433 कलाकारों की 3644 कृतियों अकादमी को प्राप्त हुई थीं। पांच सदस्यों के निर्णायक मण्डल ने  21 से 23 नवम्बर तक आयोजित बैठक में प्रदर्शनी के लिए कुल 172 कलाकृतियों का चुनाव किया। निर्णायक मण्डल ने आमन्त्रित अनुभाग के तहत प्रख्यात कलाकारों जैसे बोस कृष्णामचारी, टी.वी. सन्तोष, अतुल डोडिया, मनु पारेख, के.एस. राधाकृष्णन, सुबोध गुप्ता,  अद्वैत गणनायक, ज्योति भट्ट, सुदर्शन शेट्टी, एल.एन. ताल्लुर और एन. पुष्पमाला से कलाकृतियां आमन्त्रित करने का भी सुझाव दिया है।
अकादमी के प्रेस प्रतिनिधी हिमांशु डबराल ने बताया कि, भारतीय स्वतन्त्रता के 70वें वर्ष को मनाने के लिए पुरस्कार चयन के लिए कलाकारों की दो श्रेणियाँ बनाई गई हैं। प्रथम श्रेणी में 30 से 50 वर्ष के आयु समूह में 10 पुरस्कार और दूसरी श्रेणी में 50 वर्ष से ऊपर के आयु समूह के लिए 5 पुरस्कार अकादमी द्वारा प्रदान किये जाएंगे।
निर्णायक मण्डल
प्रो. श्याम शर्मा, बिहार
नोनी बोर पुजारी, असम
रामदास अध्यांत्या, कर्नाटक
वी. नागदास, छत्तीसगढ़
जॉनी एम.एल., नई दिल्ली
मनु पारेख
प्रदर्शनी के लिए चयनित राजस्थानी कलाकार
डिम्पल चाण्डत, नेमाराम, पंकज गहलोत, पुष्पा दुल्लर, वाघाराम चौधरी।

कोई टिप्पणी नहीं: